फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students and villagers stopped the bus for six hours and raised slogans

Panchkula News: छात्रों और ग्रामीणों ने बस को छह घंटे रोककर की नारेबाजी

Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students and villagers stopped the bus for six hours and raised slogans
पिंजौर। रायतन क्षेत्र के गांव डखरोग, खोई, बघारनी के छात्रों सहित उनके परिजनों ने छात्रों की आवाजाही के लिए बसों की उचित व्यवस्था न होने सहित रोड की जर्जर हालात को लेकर हरियाणा परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी एंड बीआर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने बस को करीब 6 घंटे रोक कर रखा। विद्यार्थियों ने मांग की कि बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ इस जर्जर रोड को सही किया जाए क्योंकि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी ओवरलोड बस के अनियंत्रित होकर पलटने से बच्चे घायल हो गए थे। करीब एक बजे हरियाणा रोडवेज एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पहुंच कर बसों की संख्या बढ़ाने और रोड सही करने के आश्वासन दिया जिसके बाद बस को जाने दिया।
विज्ञापन

बस में क्षमता से अधिक छात्रों को जाना पड़ता है
अच्छर कुमार नंबरदार सहित अन्य ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की ओर से छात्रों की आवाजाही के लिए गांव डखरोग, खोई, बघारनी तक दो बसें लगाई थीं परंतु बीते लंबे समय से इस रूट पर केवल एक ही बस चल रही है। इस रूट पर छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से बस में क्षमता से अधिक छात्रों को जाना पड़ता है। इसके अलावा इस रूट की सड़क पूरी तहर जर्जर हो चुकी है जिसके चलते हादसे की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी सुबह छोटी बस आई थी
नंबरदार ने बताया कि बुधवार की सुबह छोटी बस आई थी जबकि सवारियों और छात्रों की संख्या अधिक थी जिसके चलते ग्रामीणों ने बस को रोक कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छोटी बस की क्षमता 35 की थी जबकि सवारियों की संख्या 100 से ज्यादा थी जिसमें स्कूली बच्चे, कॉलेज जाने वाले छात्र, ड्यूटी जाने वाले लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed