फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strong candidates will be fielded in 12 wards

12 वार्डों में उतारे जाएंगे मजबूत उम्मीदवार

Sat, 05 Dec 2020 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strong candidates will be fielded in 12 wards
सेक्टर-1 में जजपा के नेता मीटिंग करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है। चुनाव को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-1 में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ने के लिए मांगे गए प्रार्थना पत्र जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग व देहात प्रधान भाग सिंह दमदमा और दिलबाग सिंह नैन को सौंपे।
विज्ञापन

कार्यकारी कमेटी के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि पार्टी निगम चुनाव 12 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा मेयर पद पर भी ओपी सिहाग को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारेगी। मीटिंग में फार्म वार्ड नंबर 5 ,6 ,9 , 13, 19, 20, 18, 16, 8, 14, 15, 11 के लिए संभावित उम्मीदवारों ने सौंपे। इसके अतिरिक्त 2 और वार्डों से उम्मीदवार पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। दमदमा ने कहा कि जिला जजपा द्वारा पहले ही नगर निगम के मेयर के लिए जिला जजपा शहरी प्रधान ओपी सिहाग का नाम पार्टी को भेज जा चुका है व पार्टी को मेयर के चुनाव को बहुत ही गंभीरता से लड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर वार्ड से अच्छे लोगों को साथ जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी की मजबूती के लिए चुनाव लड़ना जरूरी
ओपी सिहाग ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए यह स्थानीय स्तर का निगम का चुनाव लड़ना बहुत जरूरी है। आज हरियाणा का हर तबका जजपा के युवा नेतृत्व की तरफ बड़ी आस से देख रहा है व अन्य नेताओं से लगभग उनकी आस खत्म हो गई है। यदि सभी मिलकर चुनाव में काम करते हैं तो जीत पक्की है। पंचकूला की जनता को अब अच्छे वार्ड मेंबर व मेयर की जरूरत है। दिलबाग नैन ने कहा कि ओपी सिहाग से मजबूत मेयर का उम्मीदवार किसी भी पार्टी के पास नहीं है चाहे वो भाजपा हो या फिर कांग्रेस। अजय गौतम ने कहा कि विधानसभा व निकाय चुनाव में बहुत फर्क है। जजपा इस चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed