फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strict action will be taken against garbage dumping and sewerage blockage - Corporation Commissioner

Panchkula News: कूड़ा फेंकने और सीवरेज जाम पर सख्ती से होगी कार्रवाई- निगम आयुक्त

Thu, 19 Feb 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against garbage dumping and sewerage blockage - Corporation Commissioner
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व फेज-2 के उद्योगपतियों ने नगर निगम कार्यलय में निगम आयुक्त के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया। तय हुआ कि समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार की जाएगी। (पीसीसीआई) के चेयरमैन अरुण ग्रोवर की पहल को उद्योगपतियों ने इस सकारात्मक कदम का आधार बताया। कहा कि लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं पर अब प्रशासन ने ठोस कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने आश्वासन दिया कि कूड़ा फेंकने और सीवरेज जाम जैसी समस्याओं पर सख्ती से कार्रवाई होगी। इस दौरान उद्योगपतियों ने अंडरपास और अभयपुर के पास छोटी पुलिया पर लगातार कूड़ा फेंके जाने तथा प्लॉट नंबर 266 से 277 तक जलभराव की समस्या उठाई। कुछ फूड यूनिटों से निकलने वाले अपशिष्ट को भी समस्या का कारण बताया। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, जियो-टैगिंग और फोटो रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन सेवा को निगम की वेबसाइट पर सक्रिय करने की जानकारी दी, ताकि उद्योगपति ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकें। बैठक में राजन नंदा, संजीव तलवार, महेश सभरवाल, विनय बंसल, सचिन सुद, सुमित अग्रवाल, अदित्या गुप्ता, अमर नाथ गोयल,अजय गुप्ता सहित काफी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed