{"_id":"61a70d88afdb2b5f653dbb25","slug":"stop-paid-parking-immediately-memorandum-submitted-to-corporation-commissioner-pkl-office-news-pkl434640818","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग तत्काल बंद करें, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग तत्काल बंद करें, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पेड पार्किंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन है कि सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पेड पार्किंग को तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि निगम नियमों के खिलाफ काम कर रहा है। नियमानुसार शहर के अंदर की मार्केट में पेड पार्किंग को लागू नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी निगम ने कुछ नेताओं के दबाव में आकर पेड पार्किंग शुरू कर दी है। इससे सेक्टर के लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल, उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा और महासचिव अविनाश मलिक ने निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह को बताया कि ठेकेदार द्वारा सेक्टर-20/21 की सड़क पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को खड़ा करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं वह वाहन खड़ा करने वाले लोगों से शुल्क भी वसूल रहा है। जबकि सड़क को पार्किंग में तब्दील करना गलत है। सड़क जनता की सुविधा के लिए है, लेकिन यहां पार्किंग बनाकर कमाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश मार्केट में पेड पार्किंग लगानी भी पड़ जाए तो पहले वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी होती है। लेकिन, निगम द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया। यही कारण है कि सेक्टर-20 की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं।
सड़क में इतने गड्ढे हैं कि वाहन चालक हिचकोले खाते हैं। उन्होंने निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह से सड़क को तोड़कर मकान के लेवल पर बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर के अंदर सीवर सिस्टम ठीक नहीं है। लावारिस पशुओं की भरमार है। जिससे हादसा होने का भय सताता रहता है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न के बराबर है। उधर, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि वह पेड पार्किंग के मामले को लेकर जल्द उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। वहीं, उन्होंने एक्सईएन को आदेश दिया कि सेक्टर-20 की सड़क को जल्द बनवाया जाए।