{"_id":"65a3774bd4ed2277e40320ff","slug":"stones-pelted-on-team-that-went-to-vacate-medical-college-site-female-policeman-injured-panchkula-news-c-87-1-pan1001-8378-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मेडिकल कॉलेज की साइट खाली करवाने गई टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मेडिकल कॉलेज की साइट खाली करवाने गई टीम पर पथराव, महिला पुलिसकर्मी घायल
Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
हालात काबू में कर जारी रखी कार्रवाई, सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज साइट के आसपास की 180 झुग्गियां हटाईं
15 जनवरी को मुख्यमंत्री रखेंगे नींव पत्थर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज की साइट से 118 झुग्गियां हटाईं। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों ने काफी हंगामा और टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी जबड़े पर पथर लगने से घायल हो गई। पुलिस बल साथ होने के कारण टीम का अभियान जारी रहा। इस दो दिवसीय अभियान में टीम का लोगों के विरोध सामना करना पड़ा। एचएसवीपी की टीम सुबह 10 बजे पहुंची। टीम ने जेसीबी से झुग्गियों को हटाना शुरू किया तो लोग एकजुट हो गए। लोग जेसीबी के सामने खड़े हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उनको वहां से हटाया। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब लोगों ने हाथों में पत्थर उठा लिए और टीम पर पथराव कर दिया। इस पर बीच टकराव का खतरा पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाया कि प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। अगर इसमें कोई रुकावट पैदा करेगा तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग पीछे हट गए। इस दौरान एचएसवीपी के मानव मलिक सहित अतिक्रमण विंग के कर्मचारी और भारी पुलिस बल तैनात रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 जनवरी को सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज की साइट पर नींव पत्थर रखेंगे। मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में 30.40 एकड़ में एरिया में बनाया जाएगा। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज बनने से जहां जिले के लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। वहीं चंडीगढ़ पीजीआई और सेक्टर-32 जीएमसीएच का बोझ कम होगा। बता दें कि कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल सहित जिला प्रशासन और एचएसवीपी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।