फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stock manipulation at Gobindpur plant; records show 200 metric tonnes of excess material.

Panchkula News: गोबिंदपुर प्लांट में स्टॉक का खेल, रिकॉर्ड में 200 मीट्रिक टन माल अधिक

Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stock manipulation at Gobindpur plant; records show 200 metric tonnes of excess material.
ग्रामीणों ने ग्रेवर से भरा टिप्पर रोका तो पहुंची सीएम फ्लाइंग, दस्तावेज और मौके के स्टॉक का किया मिलान
विज्ञापन

माइनिंग विभाग ने टिप्पर किया इंपाउंड, रिकॉर्ड में दर्ज और मौके पर मिले स्टॉक का दोबारा सत्यापन शुरू।
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी-शाहपुर रोड पर ग्रामीणों द्वारा ग्रेवर से भरा टिप्पर रोके जाने के बाद गोबिंदपुर स्थित ब्रदर्स स्क्रीनिंग प्लांट में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की छापेमारी हुई। टीम ने प्लांट के दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद खनन सामग्री का मिलान किया। जांच में रिकॉर्ड में मौके पर उपलब्ध स्टॉक से करीब 200 मीट्रिक टन माल अधिक दर्ज पाया गया। स्टॉक में यह अंतर किस वजह से आया, इसकी विस्तृत जांच माइनिंग विभाग ने शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने प्लांट से निकल रहे टिप्पर में अवैध खनन सामग्री होने की आशंका जताते हुए पुलिस और माइनिंग विभाग को सूचना दी थी। माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टिप्पर नंबर एचआर-68-डी-9455 को इंपाउंड कर रायपुररानी पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

टिप्पर के बाद प्लांट तक पहुंची सीएम फ्लाइंग
टिप्पर पर कार्रवाई के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम गोबिंदपुर स्थित प्लांट पहुंची। टीम ने स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए मौके पर मौजूद सामग्री का सत्यापन किया। रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक का मिलान करने पर करीब 200 मीट्रिक टन का अंतर सामने आया। इसके बाद माइनिंग विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर विस्तृत सत्यापन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद साफ होगी स्थिति
माइनिंग विभाग की टीम अब प्लांट के दस्तावेजों और स्टॉक का दोबारा सत्यापन कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रिकॉर्ड में अतिरिक्त स्टॉक दर्ज होने की वजह क्या है और मामले में खनन नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग की टीम में सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम, एएसआई राकेश, संजय कुमार, प्रदीप कुमार और एचसी गुरमीत सिंह शामिल रहे।

कोट
ग्रामीणों की ओर से अवैध माइनिंग में लिप्त एक टिप्पर की सूचना आई थी। जिसके बाद रायपुररानी थाना की एक टीम मौके पर गई व टिप्पर को थाना में खड़ा कर दिया है। आगामी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी है। - प्रीतम सिंह, थाना प्रभारी, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed