फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Statue of Maharana Pratap installed in Barwala, Rajput society thanked

बरवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित, राजपूत समाज ने आभार जताया

Wed, 03 Feb 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Statue of Maharana Pratap installed in Barwala, Rajput society thanked
विधान सभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने पहुंचे राजपूत समाज के लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/बरवाला। जिले की औद्योगिक नगरी बरवाला अब महाराणा प्रताप के पराक्रम की साक्षी बनने जा रही है। यहां लोगों की मांग पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति स्थापित करवाई है। इसका 14 फरवरी को अनावरण करेंगे। क्षेत्रवासियों की चिरलंबित मांग पूरी होने पर मंगलवार को राजपूत समाज और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है। बरवाला और आसपास के लोग अरसे से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते रहे हैं। उनकी मांग पर ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने विशेष अनुदान से 20 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप देश और धर्म की रक्षा के लिए लड़े। उन्होंने हिंदू धर्म की आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। महाराणा की यह प्रतिमा उनके द्वारा दिए बलिदान का स्मरण करवाती रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद बरवाला के बस स्टैंड के सामने चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मंडल महामंत्री सुभाष शर्मा, पंचकूला मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के पूर्व चेयरमैन बल सिंह राणा, बरवाला गांव के सरपंच बलजिंदर गोयल, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र राणा, गांव खटौली के पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राणा, बरवाला मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष परमजीत राणा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जसवीर राणा बतौड़, भाजपा के वार्ड नंबर-20 के प्रत्याशी रहे सतवीर चौधरी, राजवीर राणा, काका राणा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed