फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   State-of-the-art stadiums to be built in every village of Punjab, construction of 3,083 is underway: Mann

पंजाब के प्रत्येक गांव में बनेंगे अत्याधुनिक स्टेडियम, 3,083 का निर्माण जारी : मान

Sun, 13 Jul 2025 09:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art stadiums to be built in every village of Punjab, construction of 3,083 is underway: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी। पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया जैसों से बचाने के लिए ही ये स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। मान रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मान ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है इसलिए राज्य सरकार युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही मौजूदा खिलाड़ी भी इन स्टेडियमों में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया गया है। इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है। इसे लेकर एक व्यापक योजना तैयार की गई है। पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं। मान ने कहा कि कबड्डी के खेल काे साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed