{"_id":"6681fac3a25fa63880019987","slug":"state-of-the-art-apple-market-ready-in-pinjore-cm-will-inaugurate-on-15th-marketing-board-will-provide-shops-for-one-year-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-113370-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर में अत्याधुनिक सेब मंडी तैयार, 15 को सीएम करेंगे उद्घाटन, एक साल के लिए दुकानें उपलब्ध कराएगा मार्केटिंग बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर में अत्याधुनिक सेब मंडी तैयार, 15 को सीएम करेंगे उद्घाटन, एक साल के लिए दुकानें उपलब्ध कराएगा मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिंजौर में तैयार प्रदेश की आधुनिक सेब, फल और सब्जी मंडी हिमाचल ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के भी सेब उत्पादक किसानों के लिए व्यापार का बड़ा केंद्र बनेगी। इसके पहले फेज का लगभग पूरा हो चुका है। इस मंडी की 300 में से 70 दुकानें बिक चुकी हैं। 15 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मंडी का उद्घाटन करेंगे। सेब बेचने के लिए मंडी में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।इस मंडी को चलाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने कवायद भी शुरू कर दी है। यहां सड़क, चार शेड, कैंटीन, शौचालय का काम तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 25 आढ़तियों ने यहां अपना कार्यालय बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। यहां विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कोल्ड स्टोर, बैंक, ढाबा, लेबर हाउस जैसी सुविधाएं अभी मंडी में नहीं होने के चलते आढ़ती सेब मंडी में आने को तैयार नहीं हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी को चलाने के लिए पंचकूला के आढ़तियों को एक साल के लिए अस्थायी स्तर पर किराए पर दुकान देने का फैसला लिया है। इसको लेकर अभी आढ़तियों और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक होनी है।
आरसीसी की सड़क और छह मंजिला प्रशासनिक भवन तैयार
175 करोड़ रुपये से बनाई जा रही करीब 78.33 एकड़ मंडी में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मंडी परियोजना के पहले चरण पर में करीब 28.44 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। दूसरे चरण में इस मंडी में करीब 96.53 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। अभी पिंजौर की सेब, फल व सब्जी मंडी में एप्पल के चार शेड तैयार कर दिए गए हैं। छह मंजिला प्रशासनिक भवन भी तैयार भी तैयार हो चुका है। इसके अलावा आने वाले समय में मंडी में नागरिकों के लिए शानदार किसान रेस्ट हाउस के साथ-साथ पार्किंग स्थल की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
92 दुकानों की आरक्षित मूल्य पर हो नीलामी
सेब मंडी के प्रधान बृजमोहन ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-20 की मंडी के 80 से 85 आढ़ती पिंजौर नहीं गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड को पिंजौर सेब मंडी की 92 दुकानों की आरक्षित मूल्य पर जल्द नीलामी करनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा आढ़ती पिंजौर मंडी का रुख कर सकें।
विज्ञापन
सेक्टर-20 और 21 के लोगों को मिलेगी जाम से राहत
मंडी के सीजन में मंडी में जगह नहीं होने से सेक्टर-20 और सेक्टर-21 की दोनों तरफ की सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती हैं। इससे लोगो को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। यहां से लोग कई बार मंडी को हटाने की मांग भी कर चुके हैं। सेक्टर-20 मंडी इस बार पिंजौर शिफ्ट हो जाती है, तो राहत की सांस लेंगे।
15 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंडी का उद्घाटन करेंगे। मंडी के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। मंडी के अंदर करीब 70 दुकानें बिक चुकी हैं। इस बार मंडी आढ़तियों को अस्थायी स्तर पर दुकानें देने का फैसला किया गया है। मुकेश कुमार आहूजा, सीए मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा