{"_id":"5ff61a378ebc3e340a04a584","slug":"state-of-art-park-to-be-built-on-18-acres-in-panchkula-pkl-office-news-pkl399758698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में 18 एकड़ में बनेगा ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में 18 एकड़ में बनेगा ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-23 में बनने वाले ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ की प्रस्तावित ड्राइंग।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पंचकूला में ऐसा पार्क विकसित होने जा रहा है, जो न सिर्फ भारत बल्कि विश्वस्तर पर सुंदरता और विशिष्टता के लिए जाना जाएगा। पार्क के अंदर ध्यान की गहराइयों में उतारने वाला मेडिटेशन गार्डन होगा तो एडवेंचर की सैर कराता गार्डन अपनी गहराई के लिए विख्यात होगा। इसमें ऐसा गार्डन भी होगा जो अभी तक किसी भी देश में नहीं है। यहां विकसित होने वाला सस्पेंस फाउंटेन किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहेगा। पार्क में स्थापित किया जा रहा भूलभुलैया से पंचकूला पर्यटन का केंद्र बन सकता है। प्रदेश सरकार ने इसे विकसित करने की जिम्मेदारी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को सौंपी है। पार्क की विस्तृत योजना बनाने के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लैंडस्केपिंग एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सतीश नरूला ने ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ पर प्रस्तुति दी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को देश का सुंदरतम शहर बनाने के लिए कमर कस ली है। उनका सपना है कि यहां ऐसा पार्क विकसित हो जिसे पंचकूला आने वाला हर शख्स देखने के लिए आए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ मंजूर करवाया है। इसके लिए सेक्टर-23 में 24 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। इसमें से 6 एकड़ भूमि पर मैरिज पैलेस बनेगा जबकि 18 एकड़ में विश्व स्तरीय पार्क विकसित किया जाएगा। मैरिज पैलेस और स्टेट ऑफ आर्ट पार्क की पार्किंग साझी होगी।
ऐसा होगा गार्डन का डिजाइन
‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ का डिजाइन तैयार कर रहे लैंडस्केपिंग एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सतीश नरूला ने बताया कि इस पार्क में टोपेरी गार्डन विकसित किया जाएगा। यहां स्थापित होने वाला सस्पेंस फाउंटेन नवीनतम तकनीक पर आधारित होगा। यह गुरुग्राम के म्यूजिकल फाउंटेन से काफी एडवांस होगा। उन्होंने बताया कि फाउंटेन में रंग-बिरंगी लाइटों और वन्य जीवों की आकृतियों से निकलने वाला पानी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही पार्क में आने वालों के लिए खाना और स्नेक्स के विशेष प्रबंध होंगे। इसके लिए पार्क के भीतर की रेस्टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरने के लिए ओपर एयर थियेटर भी पूरी तरह से हट कर होगा। इसके साथ ही पार्क में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करता ‘गार्डन ऑफ 5 सेंसिज’ होगा। इसके लिए जादुई दीवार होगी, जिसे छूकर लोग अपनी ज्ञानेंद्रियों की क्षमता को माप सकेंगे। गार्डन और भूलभुलैया एक साथ होंगे। इसके लिए पार्क में तलहटीनुमा जगह विकसित होगी। इस जगह की गहराई और उसमें बना भूलभुलैया रोमांच और साहसिक गतिविधियों के लिए प्रयोग होगा। पार्क के बीच में सेंट्रल स्पॉट होगा, जहां पहुंचने पर पर्यटकों को शांति का अहसास होगा। बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह, प्रशासक महावीर कौशिक, ईओ अनिल दून, मुख्य वास्तुकार एचआर यादव, एसई संजीव चोपड़ा, हरदीप सिंह, एक्सईएन अशोक राणा, यजेश मोहन मेहरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।