फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   State-level event of the 'Drug-Free Haryana' campaign in Panchkula on July 11.

Panchkula News: 11 जुलाई को पंचकूला में नशा मुक्त हरियाणा अभियान का राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
State-level event of the 'Drug-Free Haryana' campaign in Panchkula on July 11.
इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एनजीओ और केमिस्ट प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा उदय पहल के तहत नशा मुक्त हरियाणा अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाने के लिए 11 जुलाई को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेशभर के गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और केमिस्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में नशा मुक्ति और पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री 18 जुलाई को मधुबन (करनाल) में हरियाणा पुलिस के थाना प्रभारियों (एसएचओ) से संवाद करेंगे। इसके अलावा 26 जुलाई को यमुनानगर, 9 अगस्त को फरीदाबाद, 6 सितंबर को रेवाड़ी और 27 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना और नशा मुक्त हरियाणा के लिए सामूहिक जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, नगराधीश जागृति, एसीपी सुरेंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, उप सिविल सर्जन डॉ. विकास गुप्ता, ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. परवीन तथा शिक्षा, खेल और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed