{"_id":"67cf4dac0899a4d70d07d6d9","slug":"state-level-conference-will-be-held-in-bhiwani-on-22-and-23-march-panchkula-news-c-87-1-pan1008-120387-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 22 और 23 मार्च को भिवानी में होगा राज्य स्तरीय सम्मलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 22 और 23 मार्च को भिवानी में होगा राज्य स्तरीय सम्मलेन
विज्ञापन
रामगढ़। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा पंचकूला के ब्लॉक बरवाला का सम्मलेन जिला प्रधान जयचंद की अध्यक्षता में रायवाली रोड पर स्थित सीटू कार्यालय में संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए लच्छी राम शर्मा ने बताया कि 4 मार्च को यूनियन का डेलिगेशन श्रम मंत्री अनिल विज से मिला था। उनको मांग पत्र भी दिया गया था लेकिन मंत्री को अभी तक यह ही नहीं पता कि निर्माण कल्याण बोर्ड में क्या चल रहा है। जबकि 4 मार्च को ही उच्च अधिकारियों के साथ मंत्री की बैठक हो गई है। अधिकारियों ने मंत्री को यूनियन के डेलिगेशन को दोबारा मीटिंग का समय देने को कहा गया। लेकिन अभी तक बातचीत का कोई न्योता नहीं आया है। 22 और 23 मार्च को भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा का राज्य सम्मलेन भिवानी में हो रहा है। अगर यहां भी बातचीत नहीं हुई है तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया
इस मौके पर भवन निर्माण कामगार यूनियन के 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में प्रधान जयभगवान, सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष परमाल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान जय चंद बने। रामेश्वर दास, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, कुलदीप कुमार, सुमन देवी, उर्मिला देवी, बलवंत सिंह को सदस्य बनाया गया। राज्य सचिव लच्छी राम शर्मा ने नवनिर्वाचित नई ब्लॉक कमेटी को बधाई दी।