फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Start of green coded stamp paper for industries, all work will be done in 17 days

Panchkula News: उद्योगों के लिए हरे रंग के कोडेड स्टैंप पेपर की शुरुआत, 17 दिन में होगा सारा काम

Wed, 14 Jun 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Start of green coded stamp paper for industries, all work will be done in 17 days
चंडीगढ़। पंजाब में अब इंडस्ट्री स्थापित करने के इच्छुक उद्योगपतियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। न ही उन्हें विभिन्न सरकारी दफ्तरों में एनओसी या अन्य मंजूरियां लेने के लिए धक्के खाने पड़ेंगे। अब उनका काम तय समय में होगा। इसके लिए सरकार ने हरे रंग के कोडेड स्टैंप पेपर की शुरुआत की है। इससे उद्योगपतियों को उनके उद्योग से जुड़ी जरूरी मंजूरियां मात्र 17 दिन में मिलेंगी। सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को खुद दो उद्योगपतियों को यह ग्रीन रंग के कोडेड स्टैंप पेपर सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कलर कोडेड स्टैंप पेपर से सूबे में औद्योगिक क्रांति आएगी। एक नए युग का आगाज होगा। इस स्कीम के लिए 12 मई को नोटिफिकेशन जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जहां पर उद्योगपतियों को अपनी यूनिट स्थापित करने के लिए हरे रंग के स्टैंप पेपर जारी किए गए हैं। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कोई भी उद्यमी जो राज्य में अपनी यूनिट स्थापित करना चाहता है, वह इनवेस्ट पंजाब पोर्टल से यह अनूठा कलर कोडेड स्टांप पेपर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उद्योगपतियों को अपनी इकाई स्थापित करने के लिए केवल यह एक स्टांप पेपर खरीदना होगा और सीएलयू, वन, प्रदूषण, आग और कुछ अन्य मंजूरी प्राप्त करने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों उद्योगपतियों ने स्टांप पेपर खरीदने के बाद 17 दिन के भीतर अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए विभिन्न विभागों से सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर ली हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा अपनी तरह की यह पहल पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत कर उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरे रंग के स्टांप पेपर से पता चल जाएगा कि संबंधित उद्योगपति ने आवश्यक स्वीकृतियों के लिए सभी शुल्क का भुगतान पहले ही कर दिया है। अन्य एरिया में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed