फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Star XI Secures Resounding Victory: Panthers Defeated by 5 Wickets, Powered by Jatin Singh's Century

Panchkula News: स्टार इलेवन की दमदार जीत, जतिन सिंह के शतक से पैंथर्स पर 5 विकेट से मात

Sat, 25 Apr 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Star XI Secures Resounding Victory: Panthers Defeated by 5 Wickets, Powered by Jatin Singh's Century
196 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल; जतिन 131 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल-टू-विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए शतकवीर-2 विल-2 विन नाइट टूर्नामेंट में स्टार इलेवन ने पीकेएल पैंथर्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में जतिन सिंह ने 131 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और मैन ऑफ द मैच बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीकेएल पैंथर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष कुंडू ने 59 और अनिल राणा ने 41 रन का योगदान दिया। स्टार इलेवन की ओर से अंकुश, मोहित और हिमांशु ने 2-2 विकेट झटके।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम ने अच्छी शुरुआत की और 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जतिन सिंह ने 131 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राजीव ने 35 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
विज्ञापन

पीकेएल पैंथर्स की ओर से अनिल राणा ने 3 विकेट लेकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जतिन सिंह की आक्रामक पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed