फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann becomes AAP star campaigner in Himachal Pradesh Assembly Elections

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सीएम भगवंत मान बने आप के स्टार प्रचारक, सूची में इन नेताओं के भी नाम

Mon, 24 Oct 2022 09:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Oct 2022 09:28 AM IST
सार

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों में अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, आईडी भंडारी, रामा गुलेरिया, दुर्गेश पाठक, नरेंद्र पठानिया और कैप्टन प्रशांत प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann becomes AAP star campaigner in Himachal Pradesh Assembly Elections
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। रविवार को पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और दूसरा नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। इनके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा हिमाचल में पार्टी प्रभारी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इनके साथ ही, पंजाब से कई मंत्री- हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क, बह्म शंकर जिंपा भी हिमाचल में पार्टी के लिए प्रचार करने जाएंगे।

विज्ञापन

 

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों में अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, आईडी भंडारी, रामा गुलेरिया, दुर्गेश पाठक, नरेंद्र पठानिया और कैप्टन प्रशांत प्रमुख हैं। गौरतलब है कि आप ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली और पंजाब की अपनी सरकारों द्वारा किए गए विकास और जन-समर्थक कार्यों के आधार पर यह चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed