फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports enthusiasm in PG College on National Sports Day, 110 students displayed their talent

Panchkula News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीजी कॉलेज में खेलों का उत्साह, 110 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 01 Sep 2026 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sports enthusiasm in PG College on National Sports Day, 110 students displayed their talent
मेजर ध्यानचंद जयंती पर दौड़, रिले और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित, बीपीएड टीम रही अव्वल
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा, खेल भावना का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने किया। प्रतियोगिताओं में 40 छात्राओं और 70 छात्रों सहित कुल 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, 4x100 मीटर रिले, नींबू दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर छात्रा वर्ग में बीपीएड की सोनिया प्रथम, आरती द्वितीय और रिया सैनी तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में आदित्य ने पहला, पारस ने दूसरा और जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ में छात्रा वर्ग में गुड़िया कुमारी प्रथम, रिया द्वितीय और आरती तृतीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच हुई विशेष रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में बीपीएड टीम विजेता रही।
प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. राम मेहर, डॉ. नजरू निशा, डॉ. भूपिंदर सिंह, नीरज, प्रवीण ढांडा और मुकेश का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed