फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speeding auto overturns, Solan resident dies

Panchkula News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, सोलन निवासी की मौत

Mon, 25 Mar 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Speeding auto overturns, Solan resident dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलाें को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में प्रभावित लोग सोलन के निवासी हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हरपाल निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह बद्दी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पड़ोसियों की रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए वह गांव बीड़ घग्घर चंडी मंदिर पड़ोसी ताराचंद, जसपाल, जसवंत, जगतराम के साथ गया था। शादी होने के बाद 23 मार्च को जसपाल, जसवंत, जगतराम और वह पड़ोसी ताराचंद के लोडिंग ऑटो में सवार होकर बीड घग्घर से वापस सोलन के रवाना हुए। ऑटो चालक ताराचंद घर जल्दी पहुंचने के लिए अपने ऑटो को लापरवाही से चला रहा था। उसने चालक ताराचंद को ऑटो की स्पीड कम करने के लिए कहा तो वह नहीं माना।
विज्ञापन

जब ऑटो बद्दी रोड पर गांव धमाला के समीप पहुंचा तो ऑटो चालक ने कट मारा। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से सवार सभी लोगों को चोटें आईं। उसका पड़ोसी जसपाल निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश को गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जसपाल और जसवंत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कालका लेकर पहुंची। वहां डाक्टरों ने जसपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed