फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speed havoc: Fortuner car collided with a motorcycle rider, died

रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार मारी टक्कर, मौत

Sat, 09 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Speed havoc: Fortuner car collided with a motorcycle rider, died
पंचकूला। यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बंदर घाटी के पास फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद वह डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जाकर रुकी। डिवाइडर पर चढ़ने से गाड़ी के टायर फट गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नईम निवासी गांव मोगीनंद के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोगीनंद निवासी नवी रसुल ने बताया कि वह पेंट करने का काम करता है। वीरवार को वह मोहाली से घर आ जा रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे डंपिंग ग्राउंड से होते हुए मोगीनंद जा रहा था। जैसे ही वह बंदर घाटी के पास नेशनल हाईवे के ऊपर चढ़ा तो देखा कि सफेद रंग की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए डिवाइजर पार कर सड़क के दूसरी साइड में जाकर रुकी। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसने मोटरसाइकिल चालक के पास जाकर देखा तो वह उसका रिश्ते में मामा निकला। घायल के पास मोटरसाइकिल चकनाचूर पड़ी थी। इसी दौरान फॉर्च्यूनर चालक मौके से भाग निकला। लोगों की मदद से उन्होंने घायल को तत्काल सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के दौरान हुई मौत
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान घायल नईम की मृत्यु हो गई। अस्पताल से सूचना पाकर चंडीमंदिर थाना के अधिकारी पहुंचे। पुलिस मृत के भांजे नवी रसुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत
बरवाला। मौली अंबाला मार्ग पर तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई मिली। मृतक की पहचान त्रिलोचन सिंह निवासी जंग्गी कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल से सुबह अंबाला से मौली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह दुर्गा सीड फार्म के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे त्रिलोचन सिंह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को रायपुररानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed