फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special cell to solve 132 cases of ATM card fraud

Haryana: अब एटीएम ठगी के अनट्रेस मामलों की जांच करेगी एटीएम फ्राड इन्वेस्टिगेशन सेल, 132 केसों की होगी पड़ताल

Fri, 12 Aug 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

हरियाणा में एनसीआर के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में सबसे अधिक एटीएम फ्राड के मामले हैं। एटीएम ठगी में अधिकतर मेवात जिले के गैंगों के गुर्गे शामिल रहते हैं। इन चारों में रोजाना 40 से 50 ठगी के मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन
Special cell to solve 132 cases of ATM card fraud
एटीएम फ्राड - फोटो : iStock

विस्तार

एटीएम ठगी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में एटीएम फ्राड इन्वेस्टिगेशन सेल (एएफआईसी) गठित की है। एएफआईसी उन एटीएम फ्राड के केसों की जांच करेगी, जिनके बारे में जिला पुलिस अनट्रेस की रिपोर्ट दे चुकी है। स्टेट क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग जिलों से 132 अनट्रेस मुकदमे सेल को जांच के लिए सौंपे हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ओपी सिंह, आईपीएस राज्य अपराध शाखा ने इस समस्या को सुलझाने और दोबारा से अनट्रेस मुकदमों पर काम करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। सभी जिलों की टीमों ने इन अनसुलझे केसों की जांच शुरू कर दी है। एडीजीपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार फीडबैक भी ले रहे हैं। ऐसे केसों में जिला पुलिस की ओर से कई बार अनट्रेस रिपोर्ट देकर मामले को बंद कर दिया है। ऐसे में पीड़ित को राशि नहीं मिल पाती और न ही आरोपी पकड़े जाते हैं। एनसीआर के जिलों में पहले से ही यह सेल काम कर रही है। राज्य अपराध शाखा ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब प्रदेश के सभी जिलों में स्पेशल सेल गठित की है।

विज्ञापन

2021 के अनसुलझे केसों में दो शातिर काबू

रविंद्र निवासी भिवानी के साथ दिसंबर 2021 में हुई 55 हजार की ठगी को जिला पुलिस ने अनट्रेस घोषित कर दिया था। मामले की जांच सेल के एएसआई को सौंपी तो सीसीटीवी खंगालने पर पता लगा कि आरोपी अन्य मुकदमे में पहले ही सुनारिया जेल रोहतक में सजायाफ्ता है। अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपी सुनील निवासी रैनकपूरा रोहतक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपने कई साथियों का खुलासा किया है। इसी प्रकार, एक अन्य मुकदमे में एटीएम फ्रॉड करने में माहिर राहुल उर्फ चैड़ा निवासी रैनकपूरा को गिरफ्तार किया। जांच में उसने 3 लाख, 84 हजार के फ्रॉड करने की बाद कबूल की और करीब 64,500 की बरामदगी की गई है। सेल जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्सर अनुसंधान में सबूतों के अभाव में आरोपी बच जाते हैं, लेकिन एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल की स्थापना इन अपराधों के ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि आम जनता की मेहनत की कमाई को बचाया जा सके। वर्तमान में स्टेट क्राइम ब्रांच के अंतर्गत काम करने वाली सेल सभी अनट्रेस मुकदमों का बारीकी से अध्ययन कर रही है ताकि इन मुकदमों को सुलझा कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।  -ओपी सिंह, एडीजीपी, स्टेट क्राइम ब्रांच।

 

एनसीआर में सबसे अधिक फ्राड के मामले

हरियाणा में एनसीआर के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में सबसे अधिक एटीएम फ्राड के मामले हैं। एटीएम ठगी में अधिकतर मेवात जिले के गैंगों के गुर्गे शामिल रहते हैं। इन चारों में रोजाना 40 से 50 ठगी के मामले सामने आते हैं।  हालांकि, पहले के मुकाबले अब एटीएम बदलकर ठगी करने के बजाय आनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़े रहे हैं। मेवात को झारखंड का जामताड़ा कहा जाता है। जामताड़ा साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है। हरियाणा के एक आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट पर मेवात जामताड़ा का नाम दिया था। हालांकि, बाद में दबाव पड़ने पर उन्होंने ट्वीट हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed