फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   solar plant starts in golden temple

श्री हरमंदिर साहिब में सोलर प्लांट लगाया

Fri, 11 Jun 2021 08:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
solar plant starts in golden temple
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बिजली सप्लाई के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोलर प्लांट लगाए जाने की शुक्रवार को शुरुआत हुई। कार्य के शुभारंभ से पहले अरदास की गई। यह प्लांट सेना युनाइटेड सिख मिशन अमेरिका की संस्था ओर से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने प्लांट लगाए जाने की शुरुआत करते हुए कहा कि बहुत जल्द पावन स्थान के लिए सौर ऊर्जा से बिजली की पैदावार शुरू हो जाएगी। इससे प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग का संगत को संदेश जाएगा, वहीं बिजली के खर्च में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 700 किलोवाट का प्लांट लगाया जा रहा है, क्योंकि सरकार ने किसी खुली जगह पर बड़ा प्लांट लगाने के लिए मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन

एसजीपीसी ने गुरुद्वारा सतलानी साहिब में सोलर प्लांट लगाने के लिए पंजाब सरकार से इजाजत मांगी थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक भी की गई थी, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। अब कमेटी ने माता गंगा जी निवास की छत पर सोलर प्लांट की शुरुआत की है। भविष्य में जब भी सोलर प्लांट लगाए जाने की मंजूरी मिलती है तो कमेटी श्री दरबार साहिब के अलावा अन्य गुरु धामों के लिए भी इसकी बिजली प्रयोग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed