{"_id":"691a0503e63a4c89980397be","slug":"snatching-and-robbery-incidents-on-the-rise-in-panchkula-17-incidents-in-two-and-a-half-months-most-of-the-accused-remain-unaccounted-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129590-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में बढ़ीं स्नैचिंग और लूट की घटनाएं, ढाई महीने में 17 वारदात, अधिकतर आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में बढ़ीं स्नैचिंग और लूट की घटनाएं, ढाई महीने में 17 वारदात, अधिकतर आरोपी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में आपराधिक वारदातें चिंताजनक रूप से बढ़ी हैं। बीते ढाई महीने में स्नैचिंग और लूट की करीब 17 घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई मामलों में आरोपियों ने चाकू से हमला कर लोगों को घायल किया, जबकि कई घटनाओं में महिलाएं सोने के आभूषणों से हाथ धो बैठीं। लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कुछ मामलों में ही गिरफ्तारी कर सकी है, जबकि अधिकतर आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।
सेक्टर-20 में शनिवार रात एक महिला के गले से सोने की चेन छीने जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 8 बजे मंदिर के समीप उस समय हुई जब महिला पैदल घर जा रही थी। महिला के अनुसार अचानक पीछे से आए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण वह यह नहीं देख सकी कि आरोपी बाइक पर था या स्कूटर पर। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला की ओर से थाना सेक्टर-20 में शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
-नवंबर 2025 की घटनाएंं
12 नवंबर को सेक्टर-5 में आइसक्रीम विक्रेता से मोबाइल व नकदी छीनी। चार युवकों ने आइसक्रीम बेचकर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट की, मोबाइल और 790 रुपये लूट लिए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
9 नवंबर को एमडीसी भैसा टिब्बा में युवक पर हमला कर मोबाइल छीना
2 नवंबर को बुढ़नपुर में चार युवकों ने मजदूरी कर लौट रहे मोहम्मद आसिफ से मोबाइल फोन छीन लिया। सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज।
31 अक्टूबर को सेक्टर-23 बंदर घाटी में चाकू की नोक पर लूट की गई। ऑटो में बैठाकर दो युवकों ने बुजुर्ग को झाड़ियों की ओर ले जाकर चाकू के दम पर मोबाइल और 1600 रुपये लूट लिए। चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज।
-अक्टूबर 2025 की घटनाएं
27 अक्टूबर सेक्टर-4 में महिला से सोने की चेन झपटी। दो स्कूटी सवारों ने घर के बाहर टहल रही महिला की चेन झपटी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज किया गया था।
24 अक्टूबर को सेक्टर-16/17 चौक पर चार नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर नकदी लूटी थी।
21 अक्टूबर को सेक्टर-14 क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर से चाकू की नोक पर लूट की गई थी।
18 अक्टूबर को सेक्टर-11 बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपटी थी। एक्टिवा सवार युवक ने महिला से बाली झपटी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
15 अक्टूबर को सेक्टर-15 में सब्जीवाले से मोबाइल और कैश लूटा गया था।
8 अक्टूबर को सेक्टर-5 एमडीसी में युवक से मोबाइल छीना गया। विरोध करने पर चाकू से हमला किया गया था।
5 अक्टूबर को सकेतड़ी में युवक पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूटी गई।
3 अक्टूबर को सेक्टर-5 में होटल वेटर पर चाकू से हमला, मोबाइल और कैश लूटा
-सितंबर 2025 की घटनाएं
29 सितंबर को फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया में युवक के पेट में चाकू मारकर लूट की गई थी।
24 सितंबर को सेक्टर-12 में महिला का मोबाइल छीना गया।
21 सितंबर को सेक्टर-8 में महिला से सोने की चेन छीनी गई।
9 सितंबर को सेक्टर-11 में बुजुर्ग महिला से चेन छीनी गई।
कोट
महिला ने स्नैचिंग की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। आस पास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।-सोमवीर सिंह, सेक्टर-20 थाना एसएचओ