फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatchers active, earrings snatched from ears of three women in two days

Panchkula News: झपटमार सक्रिय, दो दिन में तीन महिलाओं की कानों से बालियां छीनी

Sun, 24 Mar 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Snatchers active, earrings snatched from ears of three women in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में कानों से सोने की बालियों छीनने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो सप्ताह में तीन महिलाओं के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए हैं। शुक्रवार रात को भी सेक्टर-16 में रिक्शा से घर जा रही महिला के कानों से बाइक सवार झपटमारों ने सोने की बालियां छीन ली। रिक्शे का पीछा करने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सेक्टर-14 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस एक भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 निवासी अनीता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वे पति के साथ सेक्टर-9 स्थित अपनी दुकान बंद करके रिक्शा से घर जा रही थी। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंची तभी बाइक पर दो आरोपी उनका पीछा करते आए और एक आरोपी ने रिक्शा पर चढ़कर उनके कानों से दोनों बालियां छीन ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी के अधिकारी पहुंचे और क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें भी पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें आरोपी मोटरसाइकिल पर महिला का पीछा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

17 मार्च को बाइक सवार ने महिला के कान से बाली छीनी
17 मार्च को सेक्टर 4 की मार्केट से वापस धोबी की दुकान पर जा रही महिला के कान से दो बाइक सवारों ने बाली छीन ली। महिला ने पहले तो मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन स्नैचर के भाग जाने पर मामले की शिकायत पुलिस में दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 मार्च को सेक्टर-15 में बुजुर्ग महिला के छीनी सोने की बाली
9 मार्च की दोपहर को सेक्टर-15 में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। बाइक से आए दो स्नैचर में से एक ने महिला के एक कान से बाली छीनी और जैसे ही दूसरे कान से बाली छीनने की कोशिश की तो उसी समय महिला ने एक थप्पड़ स्नेचर को जड़ दिया। इसके बाद स्नेचर मौके से बाइक सवार के साथ फरार हो गया। हादसे में महिला के दोनों कानों से खून बहने लगे था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।



हमारे टीम व क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हितेंद्र सिंह, सेक्टर-14 थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed