फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatcher arrested in chain snatching, two bikes recovered

Panchkula News: चेन स्नैचिंग में झपटमार गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Snatcher arrested in chain snatching, two bikes recovered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-26 में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 की टीम में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद अफसर डेराबस्सी जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-26 की निवासी सविता वर्मा के साथ हुई चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अफसर उत्तर-प्रदेश के बिजनौर के गांव शहजादपुर का रहने वाला है।

वर्तमान में मोहाली के दफरपुर गांव में रह रहा है। इस मामले में सविता वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अक्तूबर 2022 को वह अपनी सहेली के साथ सेक्टर-25 मार्केट से लौट रही थी। शाम करीब 6:50 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके गले से डेढ़ तोला की सोने की चैन छीन ली। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से दो स्पलेंडर बाइक बरामद की गईं। आरोपी फिलहाल सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के लॉकअप में है। क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना है, और मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed