फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snake bite in panchkula, lady died, late teatment in panchkula hospital

पंचकूला में महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल में देरी से इलाज, मौत

Tue, 02 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Tue, 02 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 Snake bite in panchkula, lady died,  late teatment in panchkula hospital
सांप - फोटो : self
इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर बरवाला निवासी महिला को सोमवार शाम करीब चार बजे घर में सो रही महिला को सांप ने डंस लिया। इसकी जानकारी होने पर महिला के परिजन शाम करीब पौने पांच बजे पंचकूला सेक्टर-6 जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


महिला परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने करीब आधे घंटे बाद उसका इलाज करना शुरू किया। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर बरवाला निवासी मृत महिला के पति पूरन सिंह का कहना है कि समय रहते यदि उनकी पत्नी को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। पूरन ने बताया कि प्रीति कमरे में सो रही थी, अचानक सांप छत से नीचे आया और उसे काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजेक्शन देकर रखा जाता है वेंटिलेटर पर 
सर्पदंश से पीड़ित जब अस्पताल पहुंचता है तो उसे एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन दिया जाता है। साथ ही स्थिति नाजुक होने पर ऐसे मरीजों को वेंटिलेटर में रखा जाता है। 


एंबुलेंस ने भी दो सौ रुपये लिए 
महिला के परिजनों ने बताया कि एक तो डॉक्टरों ने इमरजेंसी में लापरवाही की। उधर, इमरजेंसी से एंबुलेंस जीएमसीएच-32 तक मरीज को छोड़ने के लिए मुहैया कराई गई थी। उसने भी दो सौ रुपये चार्ज किए। 



देर रात परिजनों ने पीएमओ को दी शिकायत
मृत महिला के परिजनों ने इमरजेंसी में डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल की पीएमओ बीना सिंह को शिकायत दी है। पीएमओ ने कहा है कि वह मामले की जांच मंगलवार की सुबह करेंगी।

मई 2015 में हुई थी शादी
पूरन ने बताया कि प्रीति के साथ मई 2015 में उसकी शादी हुई थी। एक माह पहले वह बरवाला में नौकरी मिलने के बाद शिफ्ट हुआ था। 


कोट्स 
अगर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज के साथ लापरवाही हुई है तो मामले की जांच की जाएगी।
-डॉ. बीना सिंह, पीएमओ जनरल अस्पताल पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed