{"_id":"6a481b1d9e542d7fe90adc3e","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-from-suraj-cinema-parking-lot-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138279-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सूरज सिनेमा पार्किंग से हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सूरज सिनेमा पार्किंग से हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा की पार्किंग से एक तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी तुषार कौशिक सूरज सिनेमा की पार्किंग में हेरोइन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरव रावत के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 30 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में तुषार ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन हिमाचल प्रदेश निवासी हर्षित शर्मा के कहने पर सप्लाई करने आया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अन्य मुख्य सप्लायर का नाम भी सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।