फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler arrested with five kilos of drug, sent on eight days remand

पांच किलो भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार, आठ दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 01 Apr 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with five kilos of drug, sent on eight days remand
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने 5.445 किलोग्राम भुक्की के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह निवासी पपलोहा, कालका, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम गांव सूरजपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जसवीर सिंह कैंटर में सवार होकर राजस्थान से 5.445 किलो भुक्की लेकर आ रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एचएमटी के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पंचकूला की ओर से आते हुए एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो टूल बॉक्स के अंदर प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी गई 5.445 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह भुक्की राजस्थान से लाया है। वहीं रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी कि उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं। इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed