{"_id":"69ff968b4e8665bebb0c3ffa","slug":"smuggler-arrested-with-500-grams-of-charas-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136239-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 500 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 500 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 क्षेत्र से 505 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी पुष्प राज के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच-19 की टीम चुनाव के मद्देनजर सेक्टर-20 क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि श्मशान घाट रोड स्थित पार्किंग क्षेत्र में एक युवक भारी मात्रा में चरस लेकर खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से लेकर आया था और पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को मामले में मुख्य सप्लायर के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। साथ ही आरोपी के संपर्क में रहने वाले अन्य तस्करों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है।