फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slip road will be wide along Kalka-Zirakpur highway, slip road going from Sector-21 Maheshpur to Sector-20 will remain closed

Panchkula News: कालका-जीरकपुर हाईवे के साथ स्लिप रोड होगा चौड़ा, सेक्टर-21 महेशपुर से सेक्टर-20 की तरफ जाने वाला स्लिप रोड रहेगा बंद

Wed, 28 Jun 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Slip road will be wide along Kalka-Zirakpur highway, slip road going from Sector-21 Maheshpur to Sector-20 will remain closed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बुधवार से कालका-जीरकपुर हाईवे पर सेक्टर-21 महेशपुर से सेक्टर 20/21 डिवाइडिंग रोड की तरफ जाने वाली तीन किलोमीटर की स्लिप रोड को चौड़ा करने के लिए काम शुरू करेगा। 7 मीटर चौड़े स्लिप रोड को बढ़ाकर 10 मीटर का बनाया जाएगा। इसके लिए 30 दिन तक लगातार काम किया जाएगा। पुलिस की तरफ से सड़क के काम के दौरान ट्रैफिक जाम नहीं लगे इसके लिए मंगलवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप अत्री ने बताया कि कालका जीरकपुर हाईवे के साथ सेक्टर-21 महेशपुर से 20-21 डिवाइडिंग रोड की तरफ जाने वाले स्लिप रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा।

पंचकूला ट्रैफिक इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि एनएचएआई हाईवे के साथ तीन किलोमीटर तक के स्लिप रोड को चौड़ा करने का काम बुधवार से शुरू करेगा। इस दौरान सेक्टर-21 अंडरपास से सेक्टर-21 व 20 की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम की तरफ से डायवर्ट कर दिया जाएगा। स्टेडियम के सामने की ट्रैफिक लाइट से लोग सेक्टर-21 में प्रवेश कर सेक्टर-20 और 21 की तरफ जा सकेंगे। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि अगले एक माह के लिए सेक्टर-21 महेशपुर से सेक्टर 20/21 डिवाइडिंग रोड की तरफ जाने वाला स्लिप रोड बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed