फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Association welcomes community centers to be named after martyrs

हालात : सामुदायिक केंद्रों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने का एसोसिएशन ने किया स्वागत

Mon, 31 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Situation: Association welcomes community centers to be named after martyrs
पंचकूला। कंज्यूमर्स एसोसिएशन ने विधानसभा स्पीकर के सामुदायिक केंद्रों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का पुरजोर समर्थन और स्वागत किया है। संस्था के चीफ पैटर्न एसके जैन का कहना है कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला है। इससे शहीदों की शहादत समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। संस्था के प्रधान एनसी राणा और महासचिव वीके शर्मा के प्रयासों को स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल ने बल दिया है। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 29 सितंबर 2021 को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, मदनलाल ढींगरा, खुदीराय बोस जैसे शहीदों की बदौलत आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वरिष्ठ उपप्रधान केसी जिंदल, कर्नल गोपाल, वीके त्रिहण ने कहा कि हमें वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को बताना होगा कि इन शहीदों ने कैसे अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर तोड़ने के लिए शहादत देकर आजाद भारत का निर्माण किया। सेक्टर-17 और सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्रों के नाम शेरे पंजाब लाला लाजपत राय और मेजर अनुज राजपूत के नाम से रखा जाएगा। सेक्टर-17 का सामुदायिक केंद्र नौ एकड़ क्षेत्र में करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल के अनुसार सेक्टर-7 व 10 में भी नए डिजाइन के मुताबिक दो मंजिला प्रशासनिक भवन की मंजूरी मिल गई है। अब जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्य सलाहकार एमएल गुप्ता, आरएल सेतिया, वरिष्ठ सदस्य रोशन खंडूजा, कुलवंत शर्मा, विनय रोहिल्ला, रमेश अग्रवाल, संजीव गौतम ने भी इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed