फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SIT placed its side in the High Court about ram rahim case

एसआईटी ने कहा, राम रहीम नहीं कर रहा जांच में सहयोग, दोबारा पूछताछ जरूरी

Sat, 18 Dec 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
SIT placed its side in the High Court about ram rahim case
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी के मामले की जांच में राम रहीम सहयोग नहीं कर रहा और उससे दोबारा पूछताछ जरूरी है। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा है और राम रहीम की प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ दाखिल अपील खारिज करने की मांग की है। एसआईटी ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश मानते हुए रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर राम रहीम से पूछताछ की गई, लेकिन डेरामुखी ने जांच में सहयोग नहीं किया। इस मामले में गवाहों के बयान डेरे से जुड़ रहे हैं। राम रहीम के भक्त उससे पूछे बगैर कुछ काम नहीं करते हैं। ऐसे में फरीदकोट के ट्रायल कोर्ट ने राम रहीम के रिमांड का सही आदेश दिया था।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की चोरी और बाद में इसकी बेअदबी के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने इस मामले में राम रहीम से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। एसआईटी के निवेदन पर फरीदकोट की ट्रायल कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अनुमति देते हुए उसे 29 अक्तूबर को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। राम रहीम ने इस मामले में हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की थीं। एक याचिका में अग्रिम जमानत की मांग की गई थी तो दूसरी में प्रोडक्शन वारंट को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने राम रहीम को प्रोक्शन वारंट पर ले जाने के आदेश को रोक दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि एसआईटी राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है तो रोहतक की सुनारिया जेल में भी कर सकती है।
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट आगामी चुनाव में सत्तादल की जीत का दांव
राम रहीम ने अपनी याचिका में कहा कि बेअदबी मामले में पहले जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई इसमें कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर चुकी थी। इसके बाद सत्ता बदली तो केस सीबीआई से वापस लेकर एसआईटी को सौंप दिया गया। एसआईटी ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए इस मामले में उसका नाम घसीटा। अब जब पंजाब में विधानसभा चुनाव सर पर हैं तो सत्ता दल के इशारे में उसके प्रोडक्शन वारंट की मांग एसआईटी ने कर दी है जो जांच नहीं, सत्ताधारी दल की जीत का दांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed