फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sisodia held a strategic meeting with newly appointed party officials

Panchkula News: 2027 विधानसभा की तैयारी....सिसोदिया ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ की रणनीतिक बैठक

Sun, 01 Jun 2025 10:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sisodia held a strategic meeting with newly appointed party officials
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने रविवार को नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव सहित उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान सिसोदिया ने जिला प्रभारियों के जमीनी स्तर पर मौजूदगी की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि वे हर दिन दो ब्लॉक का दौरा करें, ताकि सशक्त व एक मजबूत संगठन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आप राज्य के पार्टी नेतृत्व के साथ मिशन-2027 की भी टीम हैं। उन्होंने पार्टी के विजन और रणनीति को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

सिसोदिया ने जिला प्रभारियों, ब्लॉक नेताओं, राज्य सचिवों और महासचिवों सहित पार्टी के विभिन्न पदों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने निर्बाध कामकाज सुनिश्चित करने के लिए इन भूमिकाओं में स्पष्टता और जवाबदेही की आवश्यकता के साथ पार्टी के मुख्य विंग और इसके अन्य विभिन्न विंग के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक में आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, सभी राज्य सचिव, महासचिव, लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed