Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Single sewage pipeline in the five-storey MCH building has become blocked five times so far.

Panchkula News: पांच मंजिला एमसीएच में सीवरेज की एक ही पाइप लाइन, अब तक पांच बार हुई ब्लॉक

Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Single sewage pipeline in the five-storey MCH building has become blocked five times so far.
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक में सीवरेज व्यवस्था की तकनीकी खामी मरीजों और स्टाफ के लिए परेशानी बन गई है। पांच मंजिला भवन में सीवरेज के लिए मात्र एक पाइप लाइन डाली गई है, जो अब तक पांच बार ब्लॉक हो चुकी है। हर बार वार्डों में गंदगी और बदबू फैलने से मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। नवजात बच्चों और प्रसूता महिलाओं के वार्ड में बार-बार सीवरेज जाम होने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने पीडब्ल्यूडी विभाग को तकनीकी खामी दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से बिल्डिंग का पूरा प्लान भी मांगा है, ताकि निर्माण के दौरान सीवरेज के निर्धारित मानकों की जांच हो सके। खामी मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

25 साल पुरानी पाइप लाइन पर खड़ी कर दी बिल्डिंग
एमसीएच भवन का निर्माण हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन सीवरेज की मेन लाइन बार-बार जाम हो रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग बनने से पहले से ही यह समस्या मौजूद थी। निर्माण के दौरान 25 साल पुरानी सीवरेज पाइप लाइन नहीं बदली गई और पूरे भवन में एक ही लाइन डाल दी गई। इसके कारण एक मंजिल पर जाम होने से पूरे भवन की मेन लाइन प्रभावित होती है। डॉक्टरों को कई बार बरामदे में ओपीडी लगाकर मरीजों का इलाज करना पड़ा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निरीक्षण कर अलग-अलग लाइन डालने या मौजूदा लाइन की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। स्थायी समाधान होने तक नियमित सफाई और निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोट-
पीडब्ल्यूडी को एमसीएच में डाली गई पाइप लाइन की जांच करने को कहा गया है। पता चला है कि बिल्डिंग बनाते वक्त सभी मंजिलों में बने शौचालयों की सीवरेज लाइन एक ही है। इससे बार-बार दिक्कत आ रही है। अब पीडब्ल्यूडी को ईमेल भेज कर जांच करने को कहा है। डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed