{"_id":"68c9bc1caa418a3a630ac85d","slug":"si-accused-of-demanding-bribe-of-10-lakh-in-fraud-of-70-lakh-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-821097-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 70 लाख की धोखाधड़ी में एसआई पर 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 70 लाख की धोखाधड़ी में एसआई पर 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
Wed, 17 Sep 2025 01:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
एसीबी ने किया केस दर्ज, रिश्वत की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू, आरोपी एसआई निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रहे एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) थाना पंचकूला ने आरोपी एसआई मुकेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से एसआई को निलंबित कर दिया है।
जांच के नाम पर धमकी, 10 लाख की डिमांड
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था जिसकी जांच ईओडब्ल्यू विंग के एसआई मुकेश कुमार कर रहे थे। आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने कालका निवासी कमल शर्मा को फोन कर जांच में शामिल होने को कहा और दबाव बनाया कि अगर वह और उसके परिजन गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो उन्हें 10 लाख रुपये की रिश्वत देनी होगी।