फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shri Ram Temple Bhoomi Pujan: Unbroken Ramayana recitation begins with Kalash Pujan in BJP office

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन : भाजपा कार्यालय में कलश पूजन के साथ अखंड रामायण का पाठ शुरू

Wed, 05 Aug 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Temple Bhoomi Pujan: Unbroken Ramayana recitation begins with Kalash Pujan in BJP office
पंचकूला। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर भाजपा कार्यालय पंचकूला सेक्टर-2 में मंगलवार को कलश पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। पांच अगस्त को रामायण पाठ का भोग डालने के बाद हवन किया जाएगा। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यालय में देखा जा सकेगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जहां सभी कार्यकर्ता इकट्ठे बैठकर श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल को देखेंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने मंगलवार को कलश पूजन के पश्चात अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, कुलभूषण गोयल, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में पांच सदी बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। एक बहुत लंबे आंदोलन और कानूनी लड़ाई के पश्चात बीते वर्ष सुप्रीम कोर्ट के जरिए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भारत वर्ष के साथ-साथ पूरे विश्व में इस आयोजन के उपलक्ष्य में उत्सव का माहौल है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भी अपील की गई है कि लोग भूमि पूजन के दिन को पर्व की तरह मनाएं। अपने-अपने घरों में रहकर ही दीप जलाएं। इस ऐतिहासिक माहौल में अपना अंश भर योगदान डालने के लिए भाजपा पंचकूला की तरफ से पार्टी कार्यालय में अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया गया है। रामायण पाठ का भोग बुधवार को सुबह 11 बजे पड़ेगा और इसके बाद हवन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, पंचकूला से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रामायण पाठ के भोग और हवन के समय उपस्थित रहेंगे। शाम के समय पार्टी कार्यालय में 500 घी के दीये जलाए जाएंगे। कार्यालय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों को दिवाली जैसे सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed