फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shri Ram Janmabhoomi Pran Pratistha will be celebrated in Pinjore, Barwala, Kalka, Morni, Raipurrani including Godham

Panchkula News: गोधाम समेत पिंजौर, बरवाला, कालका, मोरनी, रायपुररानी में रहेगी श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की धूम

Wed, 17 Jan 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Pran Pratistha will be celebrated in Pinjore, Barwala, Kalka, Morni, Raipurrani including Godham
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। माता मनसा देवी गोधाम में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में विभिन्न संस्थाओं की बैठक पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचकूला गोशाला ट्रस्ट, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रब की सेवा सब की सेवा, श्री कृष्ण कृपा परिवार, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट, सनातन धर्म बैकुंठ धाम, सालासर बालाजी ट्रस्ट, नंदी गो सेवा सदन, राष्ट्रीय कवि संगम, माधव गाेशाला ट्रस्ट, अग्रक्रांति मंच, गो वन सेवा धाम, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धन्वंतरी आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल, श्री श्याम सहारा परिवार, श्री राम कृपा ट्रस्ट, अग्रवाल सभा पंचकूला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या का लाइव प्रसारण किया जाएगा और दोपहर 1.30 बजे अल्पाहार वितरित किया जाएगा। शाम 5 बजे 11 हजार दीपों से देव दीपावली मनाई जाएगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि इस देव दीपावली में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता उज्जैन वालों द्वारा श्री राम कथा सुनाई जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि भोज वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने लोगों से अधिक से अधिक कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर महापौर कुलभूषण गोयल के साथ पार्षद सुनीत सिंगल, भूपिंद्र गोयल, दीपक बंसल, तेजपाल गुप्ता, सुरिंदर सिंगला, संजय जैन, सुरेंद्र गोयल, विनीत जैन, रुपाली जैन, राकेश गोयल, डीपी सिंगला, तरसेम लाल, अजय जैन, अमित गुप्ता, राकेश कुमार, मेघराज, परमिंदर ढींगरा, दीपक गुप्ता, वृषभान गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed