फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   shri akhand pathak sahib held at amritsar

अमृतसर के गुरुद्वारा संगराना साहिब में समागम

Sat, 05 Jun 2021 09:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
shri akhand pathak sahib held at amritsar
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी भगवान सिंह की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को गुरुद्वारा संगराना साहिब में समागम का आयोजन किया गया। समागम में श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर व अन्य पंथक शख्सीयतों ने हाजिरी भरी। इससे पहले ज्ञानी भगवान सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उनके गृह निवास पर डाले गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संगराना साहिब में अंतिम अरदास के मौके पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने गुरु का गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने ज्ञानी भगवान की ओर से निभाई गई सेवाओं की सराहना की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि भगवान सिंह का जीवन बेहद सादा रहा। ऐसी शख्सीयतों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

अंतिम अरदास समागम में पहुंची एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि ज्ञानी भगवान सिंह ने पंथ की सेवाओं को बखूबी से निभाया। उन्होंने कमेटी की ओर से ज्ञानी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान करते हुए कहा कि कमेटी ज्ञानी भगवान सिंह के पौत्र और पौत्रियों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने भी संबोधित किया और ज्ञानी भगवान सिंह के बेटे भाई परमिंदर सिंह को दस्तारें भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed