फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shots fired at Block Congress President, panic in Chohla Sahib

Panchkula News: ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पर चलाई गोलियां, चोहला साहिब में दहशत

Tue, 21 Oct 2025 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 21 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at Block Congress President, panic in Chohla Sahib
जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री खडूर साहिब। जिला तरनतारन के ऐतिहासिक शहर चोहला साहिब के मेन बाजार में बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भुपिंदर नैयर पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां चला दीं।
घटना के समय वह श्री कृष्णा गोशाला के समीप अपनी दुकान पर बैठे थे। बाइक सवार निहंग सिंह के पहरावे में आए, गोलियां चलाने वाले ने पीले रंग के कपड़े से व उसके साथी ने सफेद रंग के कपड़े से चेहरा ढका था। उन्होंने भुपिंदर पर तीन गोलियां दागीं लेकिन फायर मिस हो गया। इतनी देर में दोनों बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

भुपिंदर कांग्रेस के वर्षों से अध्यक्ष हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि यहां से थाने की दूरी 50 मीटर की है। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह को ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भुपिंदर नैयर ने बताया कि एक वर्ष पहले गैंगस्टरों ने उनसे रंगदारी मांगी थी। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed