फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Short circuit fire at Manisha foam factory, smoke spread in 15-20 villages

मनीषा फोम फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग, 15-20 गांवों में फैला धुआं

Sun, 17 May 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire at Manisha foam factory, smoke spread in 15-20 villages
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर स्थित गांव अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मनीषा फोम फैक्ट्री में शनिवार बाद दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी, तब बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन वे भाग खड़े हुए। आग इतनी भीषण थी कि धुएं ने आसपास के 15 से 20 गांवों को ढक लिया।
विज्ञापन

फैैक्टरी से भागकर बाहर निकले लोगों ने घटना की सूचना तत्काल रामगढ़ पुलिस चौकी व अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राममेहर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं अलीपुर, पंचकूला और कालका से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग लगने से फैक्टी में रखे गद्दे, बेडशीट और मशीनें जल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed