फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, relaxation in lockdown, Shops will open in panchkula

पंचकूलाः आज से पटरी पर लौटेगी जिंदगी, जिले में आज से सुबह 8 से शाम छह बजे खुलेंगी दुकानें

Mon, 04 May 2020 10:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 04 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, relaxation in lockdown, Shops will open in panchkula
पंचकूला में बॉर्डर पर चेकिंग करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सोमवार से दुकानें खुल जाएंगी। इससे यहां लोगों को राहत होगी। वहीं पिछले कई दिनों से बंद कारोबार को भी सहारा मिलेगा। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने पंचकूला में कई छूट देने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से दुकानें सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खोलने का समय तय किया गया है।
विज्ञापन


जरूरी सेवाओं के अलावा अब कई अन्य दुकानें खुलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश से एक बार फिर रुकी हुई जिंदगी पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। कोरोना महामारी के चलते कई दिनों से देशभर में कारोबार पूरी तरह से ठप्प थे। लोगों काफी दिन से इंतजार में थे कि कब उन्हें राहत का संदेश मिले, रविवार देर रात उन्हें यह संदेश मिल ही गया।
विज्ञापन


ये दुकानें रोज खुलेंगी
अब आटा चक्की, राशन, दूध/डेयरी, फल और सब्जियां, केमिस्ट, करियाने की दुकान, मांस और पोल्ट्री, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवाएं किताबें और स्टेशनरी की दुकानें पोल्ट्री, एनीमल फीड, उर्वरक बीज, कृषि उपकरण, बेकरी/कंफेक्शनरी आदि की दुकानें रोज खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ये दुकानें खुलेंगी
प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन, फैन कूलर, एसी मरम्मत,, इलेक्ट्रिकल और सैनिटरी सामान निर्माण सामग्री, वाहन की मरम्मत, वर्कशॉप और डेंटिंग-पेंटिंग। साइकिल स्टोर और हार्डवेयर और पेंट्स फर्नीचर, प्लाईवुड, लकड़ी आदि की मरम्मत और इन्वर्टर बैटरी, जेनसेट आदि इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, घड़ियां की मुरम्मत करने वाले, फोटोस्टेट, मोबाइल रिचार्ज एमआई, रेफ्रिजरेटर, एलईडी माइक्रोवेव, ओवन, स्टोव, गैस स्टोव आदि की दुकानें।


मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ये दुकानें खुलेंगी
गिफ्टस शॉप और खिलौनों की दुकान, सूटकेस की दुकानें, ड्राई क्लीनर, ज्वेलरी शॉप, ऑप्टिकल दुकानें, गारमेंट्स/क्लॉथ हाउस, ग्लास हाउस एवं फर्नीचर्स की दुकानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed