{"_id":"66931cba6cec8ee1c2032849","slug":"shops-balcony-collapses-woman-dies-during-treatment-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-113819-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दुकान का छज्जा गिरा, इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दुकान का छज्जा गिरा, इलाज के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। सकेतड़ी स्थित दुकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जब दो लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान कोकिला मानव काॅलोनी सकेतड़ी निवासी के रूप में हुई है। मृतक महिला की बहन की शिकायत पर एमडीसी पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मानव काॅलोनी निवासी सुखरानी ने दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन कोकिला मानव कॉलोनी सकेतड़ी में बनी दुकान में पैकिंग वाले डिब्बे बनाने का काम करीब डेढ़ साल से कर रही थी। यह दुकान प्रीति ढींगरा ने करीब दो साल पहले किराए पर देने के लिए बनवाई थी।
-9 जुलाई को हुआ हादसा
9 जुलाई की दोपहर में शिकायतकर्ता की बहन कोकिला, दुकानदार सुफियान और नदीम दुकान से बाहर निकलने लगे तभी दुकान के ऊपर बना छज्जा उन सभी पर गिर गया। सभी बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जहां कोकिला की मृत्यु हो गई और नदीम का इलाज चल रहा है। सुफियान को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान मालिक प्रीति ढींगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।