फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shopping and entertainment under one roof, crowds of women thronged

Panchkula News: एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन की व्यवस्था,उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shopping and entertainment under one roof, crowds of women thronged
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित गुरु रविदास भवन में आयोजित वूमेन एक्सपो (एडिशन-2) में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस आयोजन में खरीदारी के साथ मनोरंजन गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। एक्सपो में स्टिच्ड व सेमी-स्टिच्ड सूट, साड़ियां, ब्रांडेड कपड़े, हैंडबैग और एंटी-टार्निश ज्वेलरी की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। जिसमें लग्जरी घड़ियां, कॉस्मेटिक्स, इत्तर और बच्चों के खिलौनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। हैंडलूम उत्पाद, ऊनी वस्त्र, सूट, स्वेटर, शॉल, होम डेकोर और हैंडमेड क्रोशिया आइटम महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य महिलाओं को एक ही स्थान पर खरीदारी और मनोरंजन का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। शहर की महिलाओं और परिवारों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन




-पहली बार लगाया स्टॉल, अच्छी रही बिक्री

उन्होंने पहली बार यहां कपड़ों का स्टॉल लगाया है। उनके अनुसार, महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है और उनकी अच्छी बिक्री हुई है।- नेहा गुप्ता,सेक्टर-12ए
विज्ञापन


-शौक को बनाया रोजगार का जरिया

निष्ठा ने बताया कि वह पहले एचआर और गूगल में नौकरी कर चुकी हैं। उन्हें शुरू से ही कुकिंग का शौक था। अब वह सोया चाप, मलाई चाप, कुलचे और पाव भाजी सहित अन्य व्यंजन बना रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने हुनर को लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलता है।- निष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed