फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shibas Kaviraj took charge as Police Commissioner, officers welcomed him

Panchkula News: शिबास कविराज ने संभाला पुलिस कमिश्नर का चार्ज, अधिकारियों ने किया स्वागत

Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shibas Kaviraj took charge as Police Commissioner, officers welcomed him
साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

शिबास कविराज अंबाला रेंज के आईजी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वर्ष 1999 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शिबास कविराज ने बुधवार को पंचकूला के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने मनसा देवी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिबास कविराज इससे पूर्व अंबाला रेंज के आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से जारी आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें पंचकूला का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही कविराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की और पंचकूला में अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की ढील न देने की निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अपराध का उन्मूलन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और तत्परता के लिए प्रत्येक अधिकारी को मामलों को समय पर निपटाने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मुकेश मल्होत्रा, एसीपी सुरेंद्र सिंह, एसीपी अजीत सिंह, एसीपी अरविंद कंबोज सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने कविराज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed