फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sher police station declared Haryana's first TB free panchayat

Panchkula News: थाने की शेर हरियाणा की पहली टीबी मुक्त पंचायत घोषित

Fri, 01 Dec 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sher police station declared Haryana's first TB free panchayat
पंचकूला। जिला पंचकूला में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग पंचकूला ने हरियाणा में टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि कालका ब्लाॅक की थाने की शेर हरियाणा की पहली टीबी मुक्त पंचायत घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में यहां की आबादी की जांच की गई जिसमें सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अंतिम रिपोर्ट डॉ. राजीव नरवाल और डॉ. सुनील दहिया की ओर से सिविल सर्जन को भेजी गई थी और 28 नवंबर को घोषणा की गई कि टीबी मुक्त पंचायत के सभी इंडिकेटर को पूरा किया गया है। डॉ. मोनिका ने सभी को बधाई दी। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोगों में जागरूकता आई हैं। यहां पर लोगों ने बीमारी से बचाव के लिए टेस्ट करवाए। इस कारण पंचकूला जिले की पहली पंचायत टीबी मुक्त हो पाई है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल और उपमंडलीय अस्पताल कालका के डॉ. सुनील दहिया ने बताया कि कालका के चिकित्सा अधिकारी और कालका ब्लॉक के टीबी प्रभारी हैं। उनके प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed