{"_id":"6903afd563827b6f4300dd8b","slug":"sheller-owners-grappling-with-the-problem-of-storing-rice-in-fci-warehouses-panchkula-news-c-86-1-spkl1010-102070-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एफसीआई गोदामों में चावल स्टोर करने की समस्या से जूझ रहे शेलर मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एफसीआई गोदामों में चावल स्टोर करने की समस्या से जूझ रहे शेलर मालिक
Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा और भाजपा जिला फतेहगढ़ साहिब के उपाध्यक्ष विनोद मित्तल, भाजपा मंडल मंडी गोबिंदगढ़ प्रधान राजीव वर्मा और राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार गर्ग से हस्ताक्षरित मांग पत्र पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सौंपा गया।
राकेश गर्ग ने बताया कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के डिपो में चावल डिलीवर करने के लिए स्पेस की समस्या का हर साल सामना करना पड़ता है। राइस मिलर को जितनी जगह एफसीआई के डिपो में चावल डिलीवर करने के लिए जरूरत होती है उतनी जगह का प्रबंध सीजन चलने से पहले किया जाना चाहिए।
इसके अलावा फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने 10 फीसदी टुकड़े वाले चावल की डिलीवरी लेने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि यह योजना चार टन या उसके ज्यादा कैपेसिटी के शेलर वालों को ही देना चाहिए। हर मजदूर को उसका मेहनताना उसके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में डालना चाहिए। उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी चाहिए। ट्रक ऑपरेटर की भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2025-26 के धान के सीजन के दौरान बारिश ज्यादा होने के कारण धान का खेत से निकाल कम हुआ और धान की क्वालिटी में गिरावट आई है। उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए बोला कि इस साल जो चावल मिल में जो चावल तैयार होगा उसमें बदरंग, डैमेज और टुकड़ा चावल की मात्रा बढ़नी स्वाभाविक है, इसलिए चावल की स्पेसिफिकेशन को फिर से फेरबदल करके डैमेज, बदरंग और टुकड़ा चावल में छूट दी जाए।
फोटो कैप्शन: सेलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार गर्ग जानकारी देते हुए व राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मांग पत्र सौंपते हुए शेलर मालिक एवं उद्योगपति।