{"_id":"6570d8d14e0a4db6940e4919","slug":"shed-being-built-in-the-market-for-rs-6240-lakhs-vegetables-will-not-get-wet-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-7100-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंडी में 62.40 लाख से बन रहा शेड, नहीं भिगेगी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंडी में 62.40 लाख से बन रहा शेड, नहीं भिगेगी सब्जियां
विज्ञापन
कालका।
अनाज मंडी कालका में शेड का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल शेड के फर्श व पिल्लरों का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द इस पर लोहे का शेड खड़ा करवा दिया जाएगा। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी तक शेड निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शेड निर्माण में 62.40 लाख रुपये अनुमानित लागत आएगी। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अनाज मंडी में लगने वाले इस शेड की लंबाई 120 फीट होगी जबकि चौड़ाई 60 फीट होगी। शेड निर्माण के बाद साप्ताहिक मंडी में फल व सब्जी विक्रेताओं को आसानी हो जाएगी। क्योंकि शेड न हाेने की सूरत में मंडी में धूप व बरसात में इन्हें अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब शेड बनने के बाद वह इसके आश्रय में रहकर अपने सामान को सुरक्षित बेच सकेंगे।
सामान होता था खराब
बता दें कि कालका कि साप्ताहिक मंडी में आसपास व दूर दराज से फल सब्जी विक्रेता अपना सामान बेचने आते हैं। शेड न होने की सूरत में कई बार देखा गया है कि किसानों को खुले आसमान के नीचे बारिश में सब्जियां बेचने को मजबूर होना पड़ता है। बारिश में सब्जियों के भीगने से कारोबारी भी इसके दाम कम देते हैं। वहीं, कुछ फल सब्जी विक्रेता डंडों की सहायता से तिरपाल तो लगा लेते हैं लेकिन भारी बारिश में तिरपाल भी टपकना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अब शेड बनने के बाद वह भी राहत की सांस लेंगे।
कोट
यह काम सीएम अनाउंसमेंट के अन्तर्गत आता है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-बलदीप सांगवान, सहायक सचिव मार्केटिंग कमेटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शेड का निर्माण 62.40 लाख की अनुमानित राशि से पूरा होगा। फरवरी तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
-हेमंत शर्मा, एसडीओ मार्केटिंग कमेटी