{"_id":"6a233eedfbd1fffad00e8e1d","slug":"several-trains-including-the-shatabdi-and-vande-bharat-cancelled-today-prayagraj-express-route-changed-panchkula-news-c-87-1-pan1001-137220-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शताब्दी-वंदे भारत समेत कई ट्रेनें आज रद्द, प्रयागराज एक्सप्रेस का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शताब्दी-वंदे भारत समेत कई ट्रेनें आज रद्द, प्रयागराज एक्सप्रेस का रूट बदला
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर ब्लॉक के चलते रेल यातायात प्रभावित, यात्रियों को ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों के बीच नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल की कमिशनिंग और रेल ढांचे के विस्तार कार्य के चलते शनिवार को शताब्दी और वंदे भारत समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं चंडीगढ़-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
रेलवे के अनुसार मुख्य ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046), नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045), चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस (20978) और अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20977) पूरी तरह रद्द रहेंगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी।
वहीं चंडीगढ़-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14218) को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला-पानीपत-दिल्ली-खुर्जा मार्ग के बजाय अंबाला, सहारनपुर, मेरठ सिटी और खुर्जा होकर चलेगी। रूट परिवर्तन के कारण ट्रेन शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत, नरेला, सब्जी मंडी, पुरानी दिल्ली और साहिबाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22452) अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी, जबकि कालका-भिवानी एकता एक्सप्रेस (14796) को अंबाला स्टेशन पर 20 मिनट तक रोका जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने संबंधित स्टेशनों और विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों और पूछताछ केंद्रों पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
प्रयागराज एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी
शाहबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत, नरेला, सब्जी मंडी, पुरानी दिल्ली और साहिबाबाद।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
12045 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस
20978 चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस
20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस