फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven year old child dies after falling from second floor

Panchkula News: दूसरी मंजिल से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Seven year old child dies after falling from second floor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 में निर्माणाधीन तरुण जयंती भवन के दूसरे तल से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान देवराज के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। बच्चे का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 में तरुण जयंती भवन पर शुक्रवार को काम चल रहा था। यहां पर देवराज के पिता प्रीतम लाल और उसकी मां मजदूरी करते हैं। पांच बजे देवराज खेलते-खेलते भवन के दूसरे तल पर पहुंच गया। इस दौरान खेलते समय उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह नीचे गिर गया। उसके सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई। चोट लगने की जानकारी मिलते ही प्रीतम लाल मौके पर पहुंचा और बेटे को अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी के डॉक्टरों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रीतम सिंह ने बताया कि काम में व्यस्त होने के कारण वह बेटे को भवन में जाते नहीं देख पाए। वे अकोना गांव जिला महोबा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed