फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven concerns will be brought to the people through Walkathon: Speaker

वाकाथॉन से सात सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा : स्पीकर

Tue, 09 Jan 2024 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seven concerns will be brought to the people through Walkathon: Speaker
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पंचकूला को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सात सरोकार दिए हैं। इन सरोकारों के संदेश को जन-जन तक पंहुचाने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को एक वाकाथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पांच हजार से अधिक युवा भाग लेंगे। यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान पीडब्ल्यूडी सेक्टर-1 में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचकूला को ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डाॅग, अतिक्रमण और स्लम से मुक्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक सरोकार के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सरोकारों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पंचकूलावासियों की भी भागीदारी हो। इसी उद्देश्य के लिए वाकाथॉन का आयोजन स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है जो पिछले 12 वर्षों से लगातार युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

यह वाकाथॉन 12 जनवरी को सुबह 9 बजे पीएनबी सेक्टर-5 की पार्किंग से शुरू होगी और बस स्टैंड, तवा चौक, अनुपम स्वीट्स, 10-15 चौक, 9-16 अग्रसेन चौक से होकर पीएनबी सेक्टर-5 की पार्किंग में समाप्त होगी। वाकाथॉन में जिला प्रशासन, नगर निगम के साथ साथ एनजीओ, आरडब्लयूए और धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाकाथॉन में युवा सात सरोकारों पर आधारित अलग अलग रंगों की टीशर्ट पहनें और हाथों में प्लेकार्ड लिए शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरेंगे और लोगों को सात सरोकारों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed