फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven 32-seater B-6 model buses arrived at Kalka bus stand.

Panchkula News: कालका बस स्टैंड पहुंचीं 32-सीटर बी-6 मॉडल की सात बसें

Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seven 32-seater B-6 model buses arrived at Kalka bus stand.
दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हरियाणा रोडवेज ने मोरनी और आसपास के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए गुरुग्राम से 10 मिनी 32-सीटर बी-6 मॉडल की बसें कालका बस स्टैंड भेजी हैं। इनमें से 7 बसें बस स्टैंड पर पहुंच गई हैं और रूटों पर संचालित हो रही हैं, जबकि बाकी 3 बसें मंगलवार को लेने के लिए रोडवेज के कर्मचारी गुरुग्राम गए हुए थे।
अधिकारियों के अनुसार ये बसें विशेष रूप से हिल्स एरिया यानी संकरे और घुमावदार रास्तों के लिए मंगवाई गई हैं। हर बस में पर्याप्त सीटें और सामान रखने की सुविधा उपलब्ध है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।
विज्ञापन

ये बसें मोरनी, खोई, बघारनी, मल्लाह, जबरोट और मंदना सहित कालका के पहाड़ी रूटों पर चल रही हैं। विभाग का उद्देश्य है कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोग लंबी दूरी के लिए टैक्सी पर निर्भर न रहें और यात्रा का समय कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका के ड्यूटी इंचार्ज बस स्टैंड रविन्द्र ने नागरिकों से अपील की है कि वे बसों का सही उपयोग करें, सफाई बनाए रखें और नियमों का पालन करें। आने वाले समय में इस रूट पर और बसें लगाई जाएंगी, ताकि पहाड़ी इलाकों में सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सेवा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed