फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Servant escaped after making family unconscious and stole Jewelery and cash from house in Panchkula

परिवार ने रात को पिया काढ़ा: 12 घंटे सोते रहे... जब नींद खुली तो नजारा देख उड़ गए होश, नौकर कर चुका था कांड

Fri, 10 Jan 2025 10:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 में रहने वाले एक परिवार को नौकर ने ऐसा काढ़ा पिलाया कि पूरा परिवार 12 घंटे तक सोता रह गया। जब नींद खुली तो नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।

विज्ञापन
Servant escaped after making family unconscious and stole Jewelery and cash from house in Panchkula
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर पर नौकर रखने वाले लोग सावधान हो जाएं। कहीं नौकर ही आपके साथ खेल न कर दे। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा के पंचकूला में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां एक नौकर पूरे परिवार को बेहोश कर घर से सोने के गहने, कैश और अन्य सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। 

विज्ञापन


घटना पंचकूला के सेक्टर-11 की है। यहां रहने वाले एक परिवार को नौकर ने ऐसा काढ़ा पिलाया कि पूरा परिवार 12 घंटे तक सोता रह गया। जब नींद खुली तो नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसर नौकर ने जो काढ़ा परिवार को पिलाया था उसमें बेहोश करने वाली दवा मिलाई गई थी। 
विज्ञापन




नशीला काढ़ा पिलाने के बाद नौकर घर से 30 तोले सोने के जेवर समेत 4 लाख कैश चोरी कर फरार हो गया। परिजनों की सुबह आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। नौकर ने 30 तोले सोने के जेवर और अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाकर परिजनों की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले काम पर रखा था नौकर
सेक्टर-11 निवासी भाविकम बंसल ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले ही नेपाल निवासी श्याम को काम करने के लिए रखा था। वह घर का काम अच्छे से कर रहा था। वीरवार की रात सोने से पहले नौकर ने उसको, पिता जयभगवान बंसल, दीदी अंजू बंसल, मां असीमा बंसल को सर्दी से बचने के लिए नशीला काढ़ा पिला दिया। रात 10 बजे काढ़ा पीने के बाद सभी सो गए और सुबह 10 बजे तक सोते रहे। जब आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। कमरे में पापा, मम्मी और दीदी सो रहीं थीं। घर की आलमारी टूटी थी। 

12 घंटे तक सोते रहे परिवार के लोग
पीड़ित ने बताया कि नौकर श्याम ने घर के सभी लोगों को नशीला काढ़ा पिलाकर सुला दिया था। इसके बाद जिस कमरे में आलमारी रखी थी उसका दरवाजा तोड़कर सोने के सारे जेवर, समान और लाखों के फोन चोरी कर वारदात का अंजाम दिया था। भाविकम बंसल ने बताया कि घर के सभी सदस्य 12 घंटे तक बेहोश रहे थे।

अंबाला के युवक के कहने पर रखा था नौकर
पीड़ित ने बताया कि अंबाला के रहने वाले युवक के कहने पर नौकर श्याम को नौकरी पर रखा था। युवक से सिर्फ मोबाइल से ही बात हुई थी। उसके बाद से नेपाल निवासी श्याम आया और घर पर काम करने लगा था। अंबाला के रहने वाले युवक से सिर्फ फोन पर ही बात हुई थी। फोन चोरी होने की वजह से मोबाइल से जो डाटा था वह भी साथ लेकर चला गया। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर मामले में केस दर्ज करके जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed